Kanwariyas collided with Meerut high tension line, 6 died

मेरठः हाइटेंशन लाइन से टकराया कांवड़ियों 6 की मौत, 16 झुलसे

 

नई दिल्ली : हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़िए 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए. हादसे में 6 कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग झुलस गए. बिजली विभाग के जेई पर हादसा होने की वजह का आरोप लगाया गया है. बताया गया कि जेई ने कावड़ियों को लाइन कट करने की गलत जानकारी दी. ये लोग डीजे कांवड पर जल लेकर हरिद्वार से मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के राली गांव आ रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ. फिलहाल घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इसके लिए एक कमेटी का गठन भी कर दिया गया है.जानकारी के मुताबिक, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में डीजे वाली कावड़ आई. डीजे वाली कावड़ में 16 कावड़िए सवार थे. सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के रॉली चौहान गांव लेकर आ रहे थे. अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायल मेरठ के अलग अलग अस्पताल में भर्ती किए गए हैं. मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र का मामला है. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]