Kharge takes a jibe at PM Modi by using the remote.

पीएम मोदी का तंज….पहले मनमोहन रिमोट से चलते थे, अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

 

दमोह । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान दमोह की चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 5 पांडवों वाले बयान पर कहा, मुझे गर्व है कि हम पांच पांडवों की राह पर चल रहे हैं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला कर कहा कि 2014 तक 10 साल लोगों ने कांग्रेस को मौका दिया। लेकिन, किसी को पता ही नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं, क्योंकि सब रिमोट से चल रहा था। आज भी कांग्रेस की रिमोट की आदत नहीं जा रही है, तब प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) रिमोट से चलते थे, इन दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष (खड़गे) रिमोट से चल रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ये मोदी की गारंटी है कि जब मेरा तीसरा सेवाकाल शुरू होगा, मैं इस देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया के टॉप-3 में लाकर रहूंगा। बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ग्वालियर की चुनावी सभा में कहा था, भाजपा में पांच पांडव हैं ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स (आईटी) और ऊपर से चौहान और मोदी। ये पांडव अलग हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को लूटने के लिए मशीन बनाई थी। वहां मशीन ऐसी थी कि सरकार अगर 1 रुपए भेजती थी, तब सिर्फ 15 पैसे लोगों के पास जाते थे, बाकी कांग्रेस नेताओं की तिजोरियों में पहुंच जाते थे। मैंने सबसे पहले कांग्रेस की इस भ्रष्ट मशीन के सारे टायर पंक्चर किए। पीएम मोदी ने कहा, कि जो लोग नोट के गद्दों पर सोते थे, उनकी नींद उड़ गई। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने पर कांग्रेस मोदी को दिन में 100 बार गालियां देती है। ये गालियां देने वाले कांग्रेसी किसी न किसी केस में फंसे हैं। जमानत पर जिंदगी गुजार रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी।
पीएम मोदी ने विरोधियों को चुनौती देकर कहा कि आज मजाल नहीं कि केंद्र गरीबों के लिए पैसा भेजा और कोई पंजा उस पैसों को बीच से लूट ले जाए, वहां जमाना चला गया। एमपी में कांग्रेस गलती से आ गई तब 85 प्रतिशत कमीशन तय है। यह उनके पीएम ही तय करके गए हैं। राम मंदिर बनाया, हमारी सरकार ने 4 करोड़ गरीबों के घर भी बनाए, ये भी याद रखिए।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे मेरे अच्छे मित्र हैं। लेकिन, आज उनका हाल ऐसा कर दिया कि वे कुछ कर नहीं पाते। वे बस नाममात्र के रह गए हैं। कभी-कभी वे खुद के मूड में आ जाते हैं। जब रिमोट चलता है, तब वे सनातन को गाली देते हैं, लेकिन रिमोट बंद होते ही उन्होंने सनातन को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में 5 पांडव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]