Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 14 runs

IPL 2025 KKR vs DC : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हराया

IPL 2025 KKR vs DC : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हराया

UNN: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL के : 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हरा दिया है। टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 साल बाद जीती है। पिछली जीत 2017 के सीजन में मिली थी। मंगलवार को दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। कोलकाता ने 28वीं बार 200 प्लस स्कोर बनाया। 205 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली 20 ओवर के बाद 9 विकेट पर 190 रन बना सकी। फाफ डु प्लेसिस ने 62, अक्षर पटेल ने 43 और विपराज निगम ने 38 रन बनाए। KKR के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। उन्होंने केएल राहुल को रनआउट भी किया। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिले। अंगकृष रघुवंशी ने 44, रिंकू सिंह ने 36 रन का योगदान दिया। दिल्ली के मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। […]