Land encroachment freed from omaxe city indore

omaxe city indore – ओमेक्स सिटी : दस हजार वर्गफीट से अधिक जमीन कब्जे से मुक्त कराई

omaxe city indore – ओमेक्स सिटी : दस हजार वर्गफीट से अधिक जमीन कब्जे से मुक्त कराई

ओमेक्स सिटी में निगम की कार्रवाई

इंदौर। शहर में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण और कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है, इसी कड़ी में गुरुवार को ओमेक्स सिटी में करीब दस हजार वर्गफीट से अधिक जमीन कब्जे से मुक्त कराई गई।
नगर निगम की टीम सुबह जेसीबी के साथ ओमेक्स सिटी 1 मायाखेड़ी पहुंची थी। यहां प्लाटधारक मिस्टर गोविल ने दो प्लाट और दो सड़कों पर कब्जा कर निर्माण कर लिया था। जो लगभग दस हजार वर्गफीट से अधिक था। जबकि इतने निर्माण की अनुमति ली ही नहीं गई थी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिमूव्हल की कार्रवाई करते हुए उक्त निर्माण को मुक्त कराया। बताया जाता है कि गोविल के केवल दो ही प्लाट यहां पर है। पास के दो प्लाट और दो सड़कों पर भी कब्जा कर लिया गया था। आरोप है कि जब रहवासियों द्वारा इस कब्जे का विरोध किया गया तो उन्हें धमकाया भी गया था। नगर निगम में शिकायत करने के बाद गुरुवार को अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]