Promotion of officers and employees Madhya Pradesh

MP Government Employees: 8 साल बाद मध्यप्रदेश (MP) में होंगे 4 लाख से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन

MP Government Employees: 8 साल बाद मध्यप्रदेश (MP) में होंगे 4 लाख से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन

4 लाख से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों को होगा लाभ

CM बोले- जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर . CM Dr Mohan Yadav ने कहा, हमने अलग-अलग स्तर पर चर्चा कर पदोन्नति का रास्ता तलाश लिया है.

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी-कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। गत 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी, जो अब समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से अधिक बैठकों में विचार-विमर्श किया गया। मंत्रीगण से भी चर्चा की गई और पदोन्नति का रास्ता राज्य शासन द्वारा तलाशा गया है। राज्य शासन ने अनुभव किया की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रि-परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय होगा। सुखद समाचार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शीघ्र प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारी- कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अगली कैबिनेट बैठक में फैसला
दरअसल, कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर मुख्यमंत्री स्तर से 12 से अधिक बैठकर चर्चा की गई. मंत्रियों से भी इस विषय में चर्चा करने के बाद राज्य सरकार ने पदोन्नति का रास्ता तलाश लिया है. अब आगे होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रमोशन को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है, जिसके बाद कर्मचारियों को प्रमोशन मिल सकेगा.

अप्रैल 2016 के बाद कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में प्रमोशन पर रोक लग गई थी. दरअसल, प्रमोशन में आरक्षण को लेकर भी कई बार विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके बाद कर्मचारी कोर्ट चले गए थे. इन सब चक्करों में एक लाख से अधिक कर्मचारी बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश में निवेश का सुनहरा मौका: जयपुर में CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा निवेश आमंत्रण राजस्थान-मध्यप्रदेश साझेदारी से बनेगा सेंट्रल इंडिया इंडस्ट्रियल हब, ग्रीन एनर्जी में भी म.प्र. आगे जयपुर में आयोजित “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” इंटरैक्टिव सेशन में CM डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों को खुला निमंत्रण देते […]

Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Essentia Luxury Hotel Indore : एसेंशिया लग्जरी होटल, इंदौर ने पूरे किए 4 वर्ष प्रीमियम लग्ज़री हॉस्पिटैलिटी, यादगार आयोजनों और भरोसेमंद सेवाओं का शानदार सफर इंदौर : इंदौर के हॉस्पिटैलिटी मैप पर अपनी खास पहचान बना चुका एसेंशिया लग्जरी होटल अपने 4 सफल वर्ष पूरे कर चुका है। इन चार […]