Lata Mangeshkar Award will be held on 27th and 28th Sep in Indore

MP: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में होगा आयोजित

 

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में होगा आयोजित

संभागायुक्तने आयोजन के संबंध में बैठक ली, दिये आवश्यक निर्देश

इन्दौर। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं गीत संगीत संध्या 27 एवं 28 सितंबर को इंदौर में आयोजित होगी। इस आयोजन की व्यापक तैयारियों के संबंध में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। श्री सिंह ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह पूर्ण गरिमामय प्रबंधों के साथ आयोजित हो। आयोजन स्थल पर बेहतर से बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किये जाए। यह उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर को स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

28 सितंबर को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह का आयोजन होगा, जिसके लिए व्यापक प्रबंध किये जाने के निर्देश संभागायुक्त श्री सिंह ने दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि आॅडिटोरियम में बैठक व्यवस्था हेतु बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किये जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का विद्युत और फायर सेफ्टी आॅडिट सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं पार्किंग के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश संभागायुक्त श्री सिंह ने दिये। कार्यक्रम में उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी म.प्र. संस्कृति परिषद के श्री जयंत भिसे एवं सहायक संचालक संस्कृति संचालनालय श्री अमित कुमार यादव ने बताया कि समारोह में संगीतकार श्री उत्तम सिंह एवं दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका के.एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]

MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP-UP: एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश साझा विरासत के साथ बढ़ रहे हैं आगे दृढ़ संकल्प और सतत् प्रयासों से मध्यप्रदेश हुआ नक्सल मुक्त विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के मध्य हुआ एमओयू […]