lok sabha election 2024 Violation of code of conduct will

Lok Sabha Election 2024 : भारी पड़ेगा आचार संहिता का उल्लंघन

 

भारी पड़ेगा आचार संहिता का उल्लंघन

नई दिल्ली। देश में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले, चुनाव आयोग की ओर से राजनीतिक दलों के लिए प्रचार संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। अपनी एडवाइजरी में चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके स्टार प्रचारकों से जाति, धर्म, भाषा के आधार पर वोट अपील नहीं करने का आग्रह किया है। आयोग ने पार्टियों और नेताओं से कहा है कि वे भ्रामक बयान देकर मतदाताओं को गुमराह न करें। इतना ही नहीं आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उल्लंघन के मामले में उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
चुनाव आयोग ने पार्टियों से कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान मुद्दा आधारित बहस होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रतिद्वंद्वियों की निंदा या अपमान करने वाले पोस्ट साझा नहीं किए जाने की सलाह भी आयोग की तरफ से दी गई है। एडवाइजरी में कहा भी गया है कि पूर्व में नोटिस प्राप्त कर चुके स्टार प्रचारकों, उम्मीदवारों को दोबारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। वहीं भाजपा ने निर्वाचन आयोग से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और शहरी इलाकों में विभिन्न आवासीय सोसायटी के परिसरों में भी मतदान केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की। इस संबंध में भाजपा की ओर से आयोग को एक ज्ञापन में भाजपा ने निर्वाचन आयोग से राजनीतिक दलों की मीडिया सामग्री की अनुमोदन प्रक्रिया में सुधार पर विचार करने का भी आग्रह किया ताकि उन्हें अपने अभियान की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]