LPG becomes costlier by Rs 50

रसोई गैस 50 रूपए महंगी

रसोई गैस 50 रूपए महंगी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने सोमवार को रसोई गैस 50 रूपए महंगा कर दिया, वहीं पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। ये खर्चा पेट्रोलियम कंपनियां उठाएंगी। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ड्यूटी को कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा। अगर आगे भी कच्चे तेल के दाम घटे रहे तो पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है।
घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। सोमवार को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढऩे के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढक़र 550 रुपए हो जाएगी। आखिरी बार सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी। तब दिल्ली में सिलेंडर 903 रुपए का था।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दाम बढ़ाए
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लागत से कम कीमत पर सिलेंडर बेचने के कारण लगभग 41,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस घाटे को कम करने के लिए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 44.50 रूपए तक घटाए थे। दिल्ली में इसकी कीमत 41 रूपए घटकर 1762 रूपए हो गईं। पहले ये 1803 रूपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह 44.50 रूपए घटकर 1868.50 रूपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1913 रूपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1755.50 रूपए से 42 घटकर रूपए 1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1921.50 रूपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रूपए और मुंबई में 802.50 रूपए का मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Alcove Triveni Omniplex Opens Doors with Grand Soft Launch

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Alcove Triveni Omniplex Opens Doors with Grand Soft Launch Bringing First Mall Experience to Hooghly Kolkata : Alcove Realty successfully marked the soft launch & announcement of Alcove Triveni Omniplex, the first organized shopping mall in Hooghly District, with an enthusiastic response from visitors, families, and shoppers from across the […]

कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया ग्राहकों को मिलने वाले अनुभव को और बेहतर बनाने और बड़े स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करने पर नए सिरे से ध्यान नई दिल्ली : एयरटेल ने आज ‘कस्टमर डे 2026’ मनाया। […]