Madhya Pradesh Chief Minister met with PM Modi

PM मोदी से मध्य प्रदेश के सीएम ने की मुलाकात, सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

PM मोदी से मध्य प्रदेश के सीएम ने की मुलाकात, सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को पीएम मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। पीएमओ के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से दोनों के बीच हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कर जानकारी दी गई।
वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी और पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। एक्स पर मोहन यादव ने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को समय से पूर्व पूर्ण करने की जानकारी दी। सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजना एवं ‘समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प को लेकर मनाए जा रहे ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ की रूपरेखा से अवगत कराया।”
सीएम ने आगे लिखा कि साथ ही ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’ के माध्यम से 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री को गाडरवारा (नरसिंहपुर) स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमिपूजन हेतु मध्यप्रदेश पधारने का आमंत्रण भी दिया।
सीएम ने लिखा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास करते हुए आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर प्रदेश के विकास हेतु विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी……केजरीवाल और सिसोदिया सहित 21 को बरी करना अनुचित आदेश सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी किया नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति मामले में सीबीआई की याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद […]