Madhya Pradesh Mohan Yadav will be sworn in on December 13

Madhya Pradesh : 13 दिसंबर को होगा नवनियुक्‍त मोहन यादव का शपथ ग्रहण, ऐसा हो सकता है मंत्रिमंडल

 

13 दिसंबर को होगा नवनियुक्‍त मोहन यादव का शपथ ग्रहण, ऐसा हो सकता है मंत्रिमंडल

जानकारी के मुताबिक 13 दिसंबर को नई सरकार को गठन होगा. इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. इसमें मोहन यादव मुख्यमंत्री और राजेंद्र शुक्ला के साथ जगदीश देवड़ा डिप्टी सीएम पद की सपथ लेंगे. ये आयोजन दोपहर 12 बजे आयोजित होगा. इसके साथ ही कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.

भोपाल : मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री मोहन यादव को राज्‍यपाल ने नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद अब राज्यपाल ने यादव को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को हो सकता है। हालांकि अभी तारिख का ऐलान नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह लाल परेड मैदान होने की पूरी संभावना है। उनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे, यह भी एक-दो दिन में तय हो जाएगा। उधर, नवनियुक्‍त सीएम यादव पर्यवेक्षकों को विदा करने के बाद सीएम हाऊस पहुंचे। यहां कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्‍वागत किया।
मोहन यादव पहुंचे सीएम हाउस
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। वहां कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। यहां यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पांव छूकर आर्शिवाद लिया। यादव ने बीजेपी कार्यालय में विधायक दल का नेता बनने के बाद भी स्‍वागत के दौरान चौहान से पांव छूकर आर्शिवाद लिया था।
खबर आ रही है कि 13 दिसंबर को नई सरकार शपथ लेगी। मोहन यादव के साथ कुछ ही नेता फिलहाल शपथ लेंगे। उसके बाद मंत्रिमंडल को विस्तार दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के साथ ही कुछ मंत्री शपथ ले सकते हैं। वैसे अभी यह साफ नहीं है कि केंद्रीय राजनीति से प्रदेश में लाए गए प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंंह चौहान की अगली सरकार में क्या भूमिका रहेगी? आने वाले दिनों में स्थिति साफ हो सकती है। पार्टी का पूरा फोकस अब राष्ट्रीय राजनीति यानी 2024 के लोकसभा चुनावों पर होगा और पार्टी का लक्ष्य राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने पर रहेगा। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में छिंदवाड़ा छोड़कर राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी।
कमलनाथ ने दी बधाई
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर मोहन यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता निर्वाचित होने पर श्री मोहन यादव को शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विधिपूर्वक और राग-द्वेष से रहित होकर शासन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]