Mafia network active in Canada! Indian industrialist murdered

कनाडा में माफिया नेटवर्क सक्रिय! भारतीय उद्योगपति की हत्या, पंजाबी सिंगर को धमकी

कनाडा में माफिया नेटवर्क सक्रिय! भारतीय उद्योगपति की हत्या, पंजाबी सिंगर को धमकी

पंजाबी सिंगर के घर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली । कनाडा में भारतीय मूल के एक उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या और पंजाबी गायक के घर पर फायरिंग की दो बड़ी वारदातों की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। दोनों घटनाएं कनाडा के एबॉट्सफोर्ड इलाके में हुईं और इनका सीधा संबंध राजस्थान पुलिस द्वारा गैंग के सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा की अमेरिका में गिरफ्तारी से जोड़ा जा रहा है।
गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि भारतीय उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की हत्या उनके गिरोह ने की है। ढिल्लों ने दावा किया कि साहसी एक बड़े ड्रग कारोबार से जुड़ा था और उसने गैंग को पैसे नहीं दिए, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई। इसी पोस्ट में गोल्डी ने पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली। उसने लिखा, “गायक चन्नी नट्टन के घर पर कल हुई फायरिंग का कारण सरदार खेड़ा है।” साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में जो भी कलाकार सरदार खेड़ा के साथ काम करेगा, वह अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार होगा, क्योंकि गैंग खेड़ा को लगातार “भारी नुकसान” पहुंचाता रहेगा। इन घटनाओं ने कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय में दहशत फैला दी है। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं भारत में भी एजेंसियां इन गैंग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर नजर रख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में […]