Maharashtra Elections 2024 Uddhav released the list

Maharashtra Elections 2024: उद्धव ने 65 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की

Maharashtra Elections 2024: उद्धव ने 65 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की

कांग्रेस-शिवसेना उद्धव और NCP शरद 85-85-85 सीटों पर लडे़ंगी, बाकी सीटें अन्य दलों को

Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (UBT) की बुधवार शाम पहली लिस्ट जारी हुई। उद्धव ठाकरे ने 65 प्रत्याशियों की सूची जारी की, इसमें वरली से उनके बेटे आदित्य ठाकरे को प्रत्याशी बनाया गया है। कोपरी पाचपखाडी से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को टिकट दिया है। शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के खिलाफ ठाकरे गुट ने सावंतवाडी से पूर्व विधायक राजन तेली को टिकट दिया गया है। कैबिनेट मंत्री अब्दुल सत्तार के खिलाफ सिल्लोड से सुरेश बनकर को चुनाव में उतारा गया है। शिवसेना (UBT) की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें SC और 3 सीटें ST के लिए हैं। महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (UBT) ने सबसे पहले लिस्ट जारी की है। अभी कांग्रेस और NCP (SP) की लिस्ट आनी बाकी है।
MVA ने सीट शेयरिंग का फार्मूला भी बताया है। शिवसेना उद्धव के नेता संजय राउत ने बताया कि कुल 270 सीटों पर बात बन गई हैं। कांग्रेस-शिवसेना (UBT) और NCP (SP) 85-85-85 सीटों यानी 255 सीटों पर चुनाव लडे़ंगी।
बची हुई 33 सीटें में कुछ सीटें MVA के तीनों दलों को मिलेंगी। कुछ सीट I.N.D.I.A ब्लॉक के अन्य दलों को दी जाएंगी। अन्य दलों में समाजवादी पार्टी, SWP और CPI(M) समेत अन्य पार्टियां शामिल हैं। हालांकि, अन्य दलों को कितनी सीटें दी जाएंगी ये अभी नहीं बताया गया है। होल्ड पर रखी गई मुंबई की दहिसर सीट मुंबई की दहिसर विधानसभा सीट उद्धव के हिस्से आई है। इस सीट को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। क्योंकि उद्धव यहां से अभिषेक घोसालकर की पत्नी तेजस्विनी को चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन अभिषेक के पिता पूर्व विधायक विनोद घोसालकर भी दहिसर सीट से टिकट मांग रहे हैं।
दरअसल, 8 फरवरी 2024 की रात उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गोली मार कर हत्या की गई थी। घटना के दौरान अभिषेक फेसबुक पर लाइव थे। हमला करने वाले आरोपी मॉरिस नरोन्हा ने भी खुद को 4 गोलियां मारकर सुसाइड कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सावधान – सिलेंडर किल्लत के बीच साइबर ठग सक्रिय गैस कनेक्शन अपडेट के बहाने लोगों को बना रहे शिकार,ओटीपी बताते ही मिनटों में खाली हो रहा बैंक खाता मुंबई: देशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच अब साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका खोज लिया है। […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]