Milind Deora joins Shinde faction's Shiv Sena

मिलिंद देवड़ा ने थामा शिंदे गुट की शिवसेना का दामन

 

नई दिल्ली। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले मिलिंद देवड़ा ने शिंदे गुट की शिवसेना का दामन थाम लिया है। हालांकि, इस बात की चर्चा पिछले कई दिनों से थी कि वो कांग्रेस से इस्तीफा देकर शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। यही नहीं, बीते दिनों उनसे मीडिया द्वारा इस संदर्भ में सवाल भी किया गया था, लेकिन उन्होंने इन सभी बातों को महज अफवाह बताया, लेकिन आज जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, तो इस बात को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं कि वो शिंदे गुट की शिवसेना का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संदर्भ में जब सीएम शिंदे से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बार में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर वो हमारी पार्टी में शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत है। वहीं, अब मिलिंद सभी कयासों पर विराम लगाते हुए शिंदे गुट की शिवसेना की नौका पर सवार हो चुके हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या वो जिन आकांक्षाओं के साथ शिवसेना में शामिल हुए हैं, क्या वे आकांक्षाएं पूरी हो पाती हैं। ये तो फिलहाल भविष्य के गर्भ में निहित है, लेकिन आइए आगे जरा ये समझने का प्रयास करते हैं कि आखिर उनका कांग्रेस से मोहभंग कैसे और क्यों हुआ ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]