Minister Silavat met Union Railway Minister Ashwini Vaishnav

केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने की भेंट

 

केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने की भेंट

रेलवे सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न कार्य कराये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध

इंदौर – केन्द्रीय रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से आज दिल्ली में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की। श्री सिलावट ने इंदौर शहर (पश्चिम रेलवे मंडल) में रेलवे सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न विकास कार्य कराये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत प्रस्तावित्त एम.आर.-10 पर अतिरिक्त 4 लेन आर.ओ.बी.एवं एम.आर.-12 के आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पश्चिम क्षेत्र रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जीएडी के अनुमोदन हेतु निर्देश प्रदान करने का भी अनुरोध किया। श्री सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव को अवगत कराया कि इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी होकर देश के मेट्रो शहरों की श्रेणी में तेजी से विकसित हो रहा है। साथ ही वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को देखते हुए रेल सुविधाओं का विस्तार किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पश्चिम रेलवे मंडल में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य कराये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
श्री सिलावट ने फतेहाबाद-चन्द्रावतीगंज रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने, मांगलिया रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने, इंदौर अमृतसर रेल को सप्ताह में तीन दिन चलाये जाने, ट्रेन संख्या 20957/58 इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर जो सप्ताह में तीन दिन चल रही है को प्रतिदिन चलाने, महू-फतेहाबाद (चन्द्रावतीगंज) जंक्शन महू के बीच सुबह के समय एक डेमू ट्रेन का संचालन किया जाता था जिसका पुनः संचालन करने, वर्तमान में चल रही डेमू रैक के स्थान पर मेमू रेक का परिचालन करने, ट्रेन संख्या 11125-11126 (Rtm-Gwl Exp) को नीमच तक बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
श्री सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुसार सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिकता के तौर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के माध्यम से नगर विकास योजना के तहत लवकुश चौराहे से इंदौर बायपास तक लगभग 9.5 कि.मी. लंबाई में 60 मीटर चौडी एम.आर.-12 सड़क निर्माण के साथ-साथ योजना क्रमांक 139 में एम.आर. 10 पर पूर्व निर्मित आर.ओ.बी. के समानांतर 4 लेन आर.ओ.बी. निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है।
एम.आर.-12 सड़क के निर्माण से लवकुश चौराहे पर आने वाले भारी वाहनों की निकासी क्रमशः ए.बी. रोड़ एवं बायपास पर संभव हो सकेगी। इसके साथ ही एम.आर.-10 सड़क एयरपोर्ट एवं उज्जैन रोड़ को बायपास से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क होने से इस पर भी यातायात का काफी दबाव रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे […]

उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम से स्टैंडर्ड टाइम तक ले जाना इस विमर्श का उद्देश्य: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान सम्राट विक्रमादित्य ‘द हेरिटेज इकाई की विस्तार परियोजना का हुआ भूमि-पूजन, धार्मिक […]