Miss Universe Pakistan Erica Robin

मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब जीतने वाली एरिका रॉबिन की हुई आलोचना

 

इस्लामाबाद । अपने ही देश में मिस यूनिवर्स पाकिस्तान का खिताब जीतने वाली एरिका रॉबिन को आलोचना का ‎शिकार होना पड़ रहा है। हालां‎कि कराची की रहने वाली एरिका रॉबिन ने मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2023 का खिताब जीत लिया है, वह यह खिताब हासिल करने वाली देश की पहली महिला बन गई हैं। लेकि‍न एरिका की जीत का घर में जश्न भी नहीं मनाया गया। इसके बजाय उसे लोगों की आलोचना या पूर्ण चुप्पी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मिस यूनिवर्स पाकिस्तान कार्यक्रम में पाकिस्तान के पांच प्रतियोगी शामिल थे और इसे दुबई स्थित कंपनी युगेन ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। हालां‎कि एरिका ने खिताब जीतने पर खुशी जताई और ऊपर वाले का आशीर्वाद बताया। उनकी उपलब्धि की पाकिस्तान में कई लोगों, विशेषकर धार्मिक समूहों और पार्टियों ने आलोचना की, जबकि सरकार ने एरिका की उपलब्धि पर अपना पल्‍ला झाड़ लिया। जमात-ए-इस्लामी के सीनेटर मुश्ताक अहमद खान ने कहा, युवा महिलाओं को मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए तैयार करना और मिस पाकिस्तान प्रतियोगिता का आयोजन करना शर्मनाक है। यह पाकिस्तान का अपमान है। पाकिस्तान की महिलाओं का अपमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Lionel Messi Meets Ashish, Signs Official ‘52 BLUE’ Film Poster and Showcases Support for a Story of Dreams and Determination

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Lionel Messi Meets Ashish, Signs Official ‘52 BLUE’ Film Poster and Showcases Support for a Story of Dreams and Determination Mumbai: Global football icon Lionel Messi recently met Ashish, who headlines ‘52 BLUE’—alongside director Ali El Arabi, and signed the official poster of the film, marking a powerful moment of […]

Movie – Baapya ‘बाप्या’च्या युथफुल रॅप साँगचा सोशल मीडियावर धुमाकूळ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कारट्या’ची धूम ! ‘बाप्या’च्या युथफुल रॅप साँगचा सोशल मीडियावर धुमाकूळ Mumbai: युवावर्गाची ऊर्जा, बिनधास्त अटिट्यूड आणि भन्नाट लय यांचा परफेक्ट संगम असलेलं ‘कारट्या’ गाणं सध्या सोशल मीडियावर धुमाकूळ घालत आहे. वर्किंग आय फिल्म्स प्रस्तुत ‘बाप्या’ या आगामी चित्रपटातील हे नवं रॅप गाणं नुकतंच प्रदर्शित झालं असून, अल्पावधीतच प्रेक्षकांच्या पसंतीस उतरताना […]