कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में 90 फीसदी से अधिक हुआ मतदान - Update Now News

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में 90 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार को हुए मतदान में कुल 9497 डेलीगेट्स ने मतदान किए हैं। वहीं कांग्रेस मुख्यालय में कुल 87 डेलीगेट्स ने मतदान किया। हालांकि मतदान के दिन किसी तरह की गड़बड़ी भी सामने नहीं आई है।केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया को बताया कि, 9915 डेलीगेट्स में से 9497 डिलीगेट्स ने वोट डाले हैं। करीब 96 फीसदी वोटिंग हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है जिन छोटी जगहों पर मतदान हुए वहां पर 100 फीसदी मतदान किया है। वहीं बड़े पोलिंग सेंटर पर 90 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। कांग्रेस मुख्यालय में 87 डेलिगेट्स ने मतदान किया, इनमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह शामिल थे। मधुसूदन मिस्त्री ने अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा, जो लोग कांग्रेस की लोकतांत्रिकता की बात करते हैं उन्हें हम से सीखना चाहिए, हमारा मतदान आज एक उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]