Mumbai 24 year old air hostess murdered in flat

Mumbai : फ्लैट में 24 साल की Air hostess की हत्या

 

मुंबई: मुंबई के एक अपार्टमेंट में 24 वर्षीय महिला फ्लाइट अटेंडेंट मृत पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ की रहने वाली रूपल ओगरे के रूप में हुई है, जो एयर इंडिया के Training के लिए अप्रैल में मुंबई आई थी।
बहन और उसके ब्वाॅयप्रेंड के साथ फ्लैट में रहती थी फ्लाइट अटेंडेंट
उन्होंने बताया कि रूपल अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में रविवार देर रात मृत पाई गई। अधिकारी ने बताया कि पोवाई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि महिला अपनी बहन और उसके ब्वाॅयप्रेंड के साथ फ्लैट में रहती थी लेकिन 8 पहले दोनों ही अपने-अपने घर चले गए थे।
महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी लाश
पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि जब महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में उसके स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें महिला के फ्लैट पर जाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, जब परिवार के स्थानीय दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]