मुंबई इंडियंस ने IPL के 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया।
मुंबई इंडियंस ने IPL के 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया।
UNN: मुंबई इंडियंस ने IPL के 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। MI ने 18वें सीजन में लगातार तीसरा मैच जीता। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने बॉलिंग चुनी। चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए। मुंबई ने 16वें ओवर में 1 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ने फिफ्टी लगाई। रोहित ने 74 और सूर्या ने 68 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। चेन्नई से शिवम दुबे ने 50 और रवींद्र जडेजा ने 53 रन बनाए। जडेजा ने 1 विकेट भी लिया। चेन्नई ने सीजन में छठा मैच गंवाया, टीम 2 ही मैच जीत सकी है।
चेन्नई के खिलाफ रोहित ने फार्म में की वापसी
पिछले 6 मैचों से फ्लॉप चल रहे रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार वापसी की और नाबाद अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने 45 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रनों की पारी खेली. इससे पहले उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में केवल 82 रन बना पाए थे. जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रन था. आईपीएल में रोहित का यह 44वां अर्धशतक है। यही नहीं आईपीएल में CSK के खिलाफ उन्होंने 9वां 50+ स्कोर बनाया. इस तरह उन्होंने IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
