Murder Devkrishna Purohit Gondikheda Charan village Dhar district

Dhar – Madhya Pradesh : प्यार, धोखा और खून! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

Dhar – Madhya Pradesh : प्यार, धोखा और खून! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

आधी रात की साजिश .. पति की हत्या, पत्नी बनी मास्टरमाइंड!

Dhar – Madhya Pradesh: धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह सुनियोजित हत्या थी, जिसे मृतक की पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। दो संदिग्ध हिरासत में हैं, अन्य की तलाश जारी है।
धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र स्थित गोंदीखेड़ा चारण गांव में मसाला व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या का मामला चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। शुरुआती तौर पर लूट की वारदात मानी जा रही यह घटना अब पुलिस जांच में सुनियोजित हत्या साबित हो रही है। इस सनसनीखेज साजिश के पीछे मृतक की पत्नी प्रियंका का ही हाथ सामने आया है, जिसने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे और पति देवकृष्ण इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और पूरी योजना तैयार की।
घर में बुलाकर कराई गई हत्या
घटना वाली रात आरोपितों को घर में ही प्रवेश दिलाया गया। इसके बाद देवकृष्ण को एक कमरे में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद इसे लूट का रूप देने की कोशिश की गई। हत्या के बाद प्रियंका ने पुलिस को बताया कि 4-5 बदमाश घर में घुसे, उसे बंधक बनाया, मारपीट की और लाखों रुपये के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए। उसने खुद को पीड़ित बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल और बयानों में मिली विसंगतियों ने सच्चाई उजागर कर दी।

 

Instagram will load in the frontend.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DC vs LSG: गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱DC vs LSG: गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हराया नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस […]

कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषि, परंपरा और नवाचार के समन्वय से मध्यप्रदेश बना कृषि विकास का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि आजीविका का साधन ही नहीं, भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति का है मूल आधार किसानों को आधुनिक तकनीक से वैज्ञानिक खेती और बेहतर मार्केट लिंकेजेस से सशक्त कर रही है राज्य […]