Neeraj has removed his coach Zelezny.

नीरज ने अपने कोच जेलेज्नी को हटाया

नीरज ने अपने कोच जेलेज्नी को हटाया

2027 की विश्व चैंपियनशिप और 2028 ओलंपिक खेलों पर हैं नजरें

नई दिल्ली । भारत के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने कोच चेक गणराज्य के जान जेलेज्नी को हटा दिया है। नीरज ने एक साल बाद ही कोच के साथ करार तोड़ने के कारणों को नहीं बताया है। नीरज ने कोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साथ का समय प्रगति, सम्मान और खेल के प्रति साझा लगाव से भरा रहा है। कोच जेलेज्नी के साथ रहते ही नीरज ने पिछले साल अपने करियर में पहली बार 90 मीटर से अधिक भाला फेंका था। नीरज ने कोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि बचपन के अपने आदर्श से प्रशिक्षण लेना किसी सपने के पूरे होने जैसा था। इससे उन्हें अभ्यास, तकनीक और खेल को करीब से देखने और समझने का एक नया रवैया मिला है।
नीरज ने कहा, कोच जेलेज्नी के साथ काम करने से मेरे दिमाग में कई नए विचार आये। वह तकनीक, लय और मूवमेंट को जिस तरह समझते हैं, वह असाधारण है। हर सत्र में मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा गर्व अपनी उस दोस्ती पर रहेगा जा उनकी कोच से हुई है।साथ ही कहा कि जेलेज्नी केवल सर्वकालिक महान भाला फेंक खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि काफी अच्छे व्यक्ति भी हैं। वहीं जेलेज्नी ने भी नीरज के साथ कोच के तौर पर अपने अनुभवों को काफी अच्छा बताया है। कोच ने कहा कि नीरज जैसे शीर्ष स्तर के एथलीट के साथ काम करना उनके लिए काफी अच्छा अनुभव रहा। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि हम साथ काम कर पाए और मैंने उन्हें पहली बार 90 मीटर पार करने में सहायता की।
जेलेज्नी ने यह भी कहा कि विश्व चैंपियनशिप के अलावा नीरज ने अधिकतर प्रतियोगिताओं में पहला नहीं तो दूसरा स्थान तो पक्का हासिल किया। ये अपने आप में एक जबरदस्त रिकॉर्ड है। भविष्य के मुकाबलों को लेकर जेलेज्नी ने नीरज की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें अभी भी बेहतर प्रदर्शन करने की काफी संभावनाएं हैं। साथ ही कहा कि उन दोनों के बीच मानवीय स्तर पर रिश्ता काफी अच्छा है। भविष्य में उनकी मुलाकात किसी ट्रेनिंग कैंप में फिर हो सकती है। वहीं नीरज ने आगे की योजना पर कहा कि अब वह अपनी कोचिंग को लेकर स्वयं देखेंगे कि किस ओर जाना है। उन्होंने कहा मैं इस साल अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हूं। नवंबर की शुरुआत से ही मैंने तैयारी शुरू कर दी थी। मेरा लक्ष्य हमेशा की तरह फिट और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना है। अभी उनका लक्ष्य साल 2027 की विश्व चैंपियनशिप और उससे आगे 2028 ओलंपिक खेलों के लिए अभ्यास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत:61 रन से हराया; ईशान ने 77 रन बनाए कोलंबो : भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत […]

Bangladesh: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बांग्लादेश: साउथ प्लाजा में शपथ लेंगे तारिक रहमान, भारत समेत 13 देशों को आमंत्रण -रहमान 17 फरवरी को लेंगे शपथ ढाका । बांग्लादेश के आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब देश की बागडोर संभालने की औपचारिकताएं तेज हो गई हैं। आगामी 17 फरवरी […]