Neha Malik photoshoot full of glamor

ग्लैमर से भरपूर फोटोशूट नेहा मलिक -SEE PICS

ग्लैमर से भरपूर फोटोशूट नेहा मलिक

Mumbai: भोजपुरी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा नेहा मलिक का अंदाज इतना जबरदस्त होता है, जिसे देखकर फैंस भी खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाते हैं. दिलकश अदाएं, शानदार स्टाइल और सिजलिंग फोटोशूट दिखाकर नेहा मलिक अक्सर दिलों की धड़कन तेज कर देती हैं. हाल ही में व्हाइट डीपनेक ड्रेस पहनकर इस भोजपुरी हसीना ने हुस्न की बिजलियां गिराईं है. ग्लैमर से भरपूर इस लेटेस्ट फोटोशूट को नेहा मलिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए नेहा मलिक ने व्हाइट शॉर्ट ड्रेस के साथ कानों में पर्ल ईयररिंग्स और हाथों में भी मैचिंग बैंगल्स पेयरअप किए हैं. लहराती हुई जुल्फों को संवारते हुए कातिलाना अदाएं दिखा रहीं नेहा मलिक का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, ग्लैमर के अलावा नेहा मलिक का स्टाइल भी अक्सर फैंस को इम्प्रेस कर देता है. 32 साल की ये भोजपुरी हसीना अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. एक ओर जहां अपने हुस्न से लोगों का ध्यान खींचती हैं, वहीं दूसरी ओर नेहा मलिक के चाहने वाले उनकी बॉलीवुड हसीनाओं से भी तुलना करते हैं. वहीं लेटेस्ट फोटोशूट को देखकर कुछ यूजर्स ने नेहा मलिक को ब्यूटी क्वीन बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा! Mumbai: फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए […]