New collector Ashish Singh took charge indore

MP: Indore – खजराना गणेश मंदिर का दर्शन कर नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाला पदभार

 

खजराना गणेश का दर्शन कर नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने संभाला पदभार

इंदौर : मध्यप्रदेश में आईएएस अफसरों का तबादला जारी है। शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया। इंदौर के नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने आधी रात को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह खजराना गणेश मंदिर और उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजन अर्चन किए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। यही कारण है कि कलेक्टर आशीष सिंह रात में ही पदभार ग्रहण किए हैं।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने 7 IAS अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें से इंदौर कलेक्टर को भी बदला गया है। अब इलैया राजा टी की जगह आशीष सिंह को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के मुताबिक इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]