New proposal of Union Road Transport Minister Nitin Gadkari

केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नया प्रस्ताव

केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नया  प्रस्ताव

तेज और कर्कश हॉर्न की जगह सुनाई देगी वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि

नई दिल्ली । केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक नया और दिलचस्प प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा है कि वह ऐसा कानून लाने पर विचार कर रहे हैं, जिससे गाडिय़ों के तेज और कर्कश हॉर्न की जगह भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि सुनाई दे। हाल ही में दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने बताया कि भविष्य में गाडिय़ों के हॉर्न से बांसुरी, तबला, वायलिन और हारमोनियम जैसी सुकून देने वाली आवाजें सुनाई दे सकती हैं।
गडकरी ने इस पहल के पीछे की वजह भी समझाई। उनका कहना है कि सडक़ किनारे होने वाला ध्वनि प्रदूषण कम करना बेहद जरूरी है ताकि लोगों को शहरी माहौल में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जैसे हम हवा की गुणवत्ता सुधारने की कोशिश करते हैं, वैसे ही अब हमें ध्वनि प्रदूषण को भी गंभीरता से लेना चाहिए। उनका मानना है कि शांत और स्वस्थ माहौल शहरों को रहने लायक बनाएगा।
ट्रांसपोर्ट सेक्टर से 40 प्रतिशत वायु प्रदूषण
गडकरी ने यह भी बताया कि भारत में लगभग 40 प्रतिशत वायु प्रदूषण ट्रांसपोर्ट सेक्टर से आता है। इसी वजह से सरकार ग्रीन मोबिलिटी यानी पर्यावरण के अनुकूल यातायात साधनों को बढ़ावा दे रही है। इसमें बायो-फ्यूल जैसे एथेनॉल और मीथेनॉल से चलने वाली गाडिय़ों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार ऐसे ट्रांसपोर्ट विकल्पों पर काम कर रही है जो पर्यावरण के लक्ष्यों के अनुरूप हों।
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार
गडकरी ने भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर की तेजी से बढ़ती ताकत पर भी रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि 2014 में भारतीय ऑटो सेक्टर की वैल्यू करीब 14 लाख करोड़ रुपये थी, जो आज बढक़र 22 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इतना ही नहीं, भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बनने का गौरव भी हासिल कर लिया है, जो अब सिर्फ अमेरिका और चीन से पीछे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़ Indore: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी […]

कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होंगे कृषि सम्मेलन विधानसभावार कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए लघु कृषकों को उन्नत खेती के लिए […]