Pakistan attacks like cowards, fires on LOC

कायरों की तरह वार करता है पाकिस्तान, एलओसी पर की फायरिंग

कायरों की तरह वार करता है पाकिस्तान, एलओसी पर की फायरिंग

जम्मू । मंगलवार देर रात पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर सीजफायर का उल्लंघन किया और फायरिंग की। इस दौरान भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे पड़ोसी मुल्क सहम गया। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में 29-30 अप्रैल की रात पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया।
बता दें कि पिछले हफ़्ते पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 के समझौते के बाद से नियंत्रण रेखा पर अपेक्षाकृत शांति रही है। तनाव के बीच नियंत्रण रेखा पर रहने वाले सीमावर्ती निवासियों को सीमा पार से गोलाबारी फिर से शुरू होने का डर सता रहा है। कई सीमावर्ती निवासियों ने बताया कि डर के कारण उन्होंने अपने गांवों में भूमिगत बंकरों की सफाई शुरू कर दी है।
भारतीय सेना के अनुसार, यह गोलीबारी देर रात शुरू हुई और कुछ समय तक जारी रही। सेना ने स्पष्ट किया कि भारतीय जवानों ने संयम रखते हुए, लेकिन प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।
भारतीय सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा, पाकिस्तान सेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पार नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में रात के समय बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए उचित और सटीक प्रतिक्रिया दी।
बता दें कि इससे जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान और भारत के बीच लगातार पांचवीं रात गोलीबारी की गई थी। सेना ने यह जानकारी दी थी। सेना ने कहा था कि संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों और जम्मू के अखनूर सेक्टर से आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]