PM Modi canceled his visit to Russia

PM मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा

पीएम मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा

9 मई को मॉस्को में विजय दिवस में नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का आगामी दौरा रद्द कर दिया है। वह अब 9 मई को मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड में शामिल नहीं होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी। हालांकि, रूस ने पीएम मोदी के मॉस्को दौरे के रद्द होने का कारण नहीं बताया गया है। कहा जा रहा है कि पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, भारत की ओर से अभी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ मई को रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमंत्रित किया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेता इस मौके पर रूस जाने वाले हैं। बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ मई को होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]