Police stopped Congress going to surround CM House in Bihar

बिहार में सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प

बिहार में सीएम हाउस घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हुई झड़प

पुलिस ने कन्हैया समेत कई को हिरासत में लिया, सचिन पायलट वापस लौटे

पटना । बिहार में सीएम हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेसियों का प्रदर्शन महज एक घंटे में ही खत्म हो गया। सीएम से 3 किमी पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई। इस दौरान भीड़ पर वाटर कैनन मारकर कंट्रोल किया। इधर, प्रदर्शन में शामिल राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कुछ दूर चलकर वापस लौट गए। कन्हैया कुमार और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कन्हैया कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सीएम नीतीश से मुलाकात करना चाहते थे। कन्हैया ने 26 दिनों तक बिहार की यात्रा की, जो 10 अप्रैल को खत्म हुई। यात्रा के दौरान कन्हैया को आम लोगों से कई शिकायतें दीं। इसी सिलसिले में वे सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करना चाहते थे।
कन्हैया कुमार ने पलायन रोक, नौकरी दो के नारे के साथ 26 दिनों तक पदयात्रा निकाली है। 7 अप्रैल को राहुल गांधी भी बेगूसराय में कन्हैया की यात्रा में शामिल हुए थे। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पलायन बिहार की मुख्य समस्या है। नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए क्या किया। कोई रोजगार नहीं है। सरकार को चिंता नहीं है। सोती हुई सरकार को उठाने का काम करेंगे। मुझे नहीं पता सरकार हमारी सुनेगी या नहीं। 8 करोड़ युवाओं ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है। आगामी चुनाव में बिहार में बदलाव की लहर नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]