Postal ballots will be delivered to Nehru Stadium in Indore

MP: मतगणना के एक दिन पहले इंदौर के नेहरू स्टेडियम के स्टांग रूम में पहुंचाए जाएंगे डाक मतपत्र

 

मतगणना के एक दिन पहले इंदौर के नेहरू स्टेडियम के स्टांग रूम में पहुंचाए जाएंगे डाक मतपत्र

इंदौर। जिले की सभी नौ विधानसभाओं के मतों की गणना 3 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में की होगी। सुबह 8 बजे से सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय की ट्रेजरी में रखे गए मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के एक दिन पहले 2 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम स्थित स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय से लेकर स्टेडियम तक राजनीतिक प्रत्याशियों के प्रतिनिधि फालोअप वाहन लेकर चल सकेंगे।
मतगणना की तारीख नजदीक आने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम में बंद 20 लाख 32 हजार 266 मतों की गणना के लिए नौ कक्षों में 145 टेबलें लगाई जा रही हैं। वहीं साढ़े पंद्रह हजार से अधिक डाक मतपत्रों की गणना के लिए 37 टेबलें लगाई जाएंगी। इन मतपत्रों की गणना 180 कर्मचारियों के जिम्मे रहेगी।
विशेष वाहन से भेजे जाएंगे डाक मतपत्र
जिला प्रशासन द्वारा ट्रेजरी में तालों में रखे गए डाक मतपत्रों को नेहरू स्टेडियम में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया 2 नवंबर को शाम साढ़े चार बजे की जाएगी। कलेक्टर इलैया राजा टी का कहना है कि प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में विशेष वाहन से डाक मतपत्रों को नेहरू स्टेडियम के स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया […]