Preparation to release leopards back into the wild

चीतों को फिर जंगल में छोड़ने की तैयारी

 

भोपाल। चीता विहीन हो चुके भारत में चीतों को बसाने की चल रही कोशिश के क्रम में एक बार फिर इन्हें बाड़े से बाहर निकलकर कूनो नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ने की तैयारी चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि इन चीतों को जल्दी ही या दिसंबर में जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
दरअसल, बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर नामीबिया से लाए गए चीतों को श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इन चीतों को पहले बाड़े में रखा गया और फिर उन्हें खुले जंगल में छोड़ा गया। संक्रमण के चलते कई चीतों की हुई मौत के बाद उन्हें एक बार फिर बाड़े में लाया गया।
कूनो नेशनल पार्क लाए गए चीतों में से बचे 14 चीता और एक शावक वर्तमान में बाड़ेे में हैं, अब इन सभी को खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी चल रही है। जानकारों का कहना है कि चीतों को जंगल में छोड़ने का फैसला स्टीयरिंग कमेटी के जरिए लिया जाएगा। चीतों पर संभावित खतरे का एक बड़ा कारण बाघ की मौजूदगी को माना जा रहा है क्योंकि वहां बाघ के पग-मार्क भी मिले हैं। फिलहाल बाघ की तलाश की जा रही है। बाघ की मौजूदगी की सही जानकारी मिलने के बाद ही चीतों को जंगल में छोड़ने का फैसला लिया जाएगा।
चीतों की देखरेख में लगे अधिकारियों कहना है कि जो चीते बाड़े में हैं, उनकी स्थिति ठीक है, कुछ समय पहले जब चीतों केा जंगल में छोड़ा गया था तब उनके गले में लगाई गई कॉलर आईडी के चलते कई चीतों को संक्रमण हो गया था और मौत भी हुई थी। उसके बाद सभी चीतों को अलग-अलग बाड़े में रखा गया है। संक्रमण मिलने के बाद विशेषज्ञों की देखरेख में सभी का उपचार किया गया। वर्तमान में वे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

‘गोंधळ’चे दिग्दर्शक संतोष डावखर सर्पमित्राच्या भूमिकेत!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘गोंधळ’चे दिग्दर्शक संतोष डावखर सर्पमित्राच्या भूमिकेत! Mumbai: राष्ट्रीय-आंतरराष्ट्रीय पुरस्कारांनी सन्मानित ‘गोंधळ’ चित्रपटाचे दिग्दर्शक संतोष डावखर सध्या एका वेगळ्याच कारणामुळे चर्चेत आले आहेत. त्यांनी त्यांच्या सोशल मीडियावर साधारण दहा वर्षांपूर्वीचा एक व्हिडिओ शेअर केला असून, त्यामध्ये ते सापांचे रेस्क्यू करताना दिसत आहेत. पडद्यामागे कथा घडवणारा दिग्दर्शक प्रत्यक्ष आयुष्यात सर्पमित्र म्हणून कार्यरत […]