President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham

MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बागेश्वर धाम, 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची बागेश्वर धाम, 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

छतरपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने बागेश्वर धाम पहुंचीं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भी आयोजन की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम, क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा और आरपी सिंह, अभिनेता पुनीत वशिष्ठ तथा डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार द ग्रेट खली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों के इस सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य समाज में विवाह को सुलभ और सामूहिक रूप से संपन्न कराना था। इस ऐतिहासिक समारोह में देशभर से आए भक्तों ने भी भाग लिया और नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव आवश्यक: राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव आवश्यक: राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल परीक्षा तैयारी संस्थान के द्वितीय बैच शुभारम्भ कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि समग्र व्यक्तित्व के विकास के लिए ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता संवेदनशीलता और सेवा का भाव […]

Madhya Pradesh: इंदौर में रंगपंचमी पर गैर का भव्य आयोजन, शहर रंगों में सराबोर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 Madhya Pradesh: इंदौर में रंगपंचमी पर गैर का भव्य आयोजन, शहर रंगों में सराबोर निगम ने इंदौर की ऐतिहासिक रंगपंचमी गैर के तत्काल बाद चाक-चौबंद तैयारी कर की सफाई इंदौर । इंदौर की ऐतिहासिक तथा परंपरागत रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के अवसर पर लाखों लोगों गैर मे शामिल […]