pm Modi will give many gifts to Madhya Pradesh on 29 February

प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें , इंदौर संभाग में 90 से अधिक स्थानों पर होगा सजीव प्रसारण

 

प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें , इंदौर संभाग में 90 से अधिक स्थानों पर होगा सजीव प्रसारण

व्यापक जन भागीदारी के साथ सुव्यवस्थित रूप से आयोजन के दिए निर्देश

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की इंदौर संभाग में भी व्यापक तैयारियां जारी है। संभागायुक्त श्री मालसिंह ने आज तैयारियों की वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बताया गया कि संभाग में 90 से अधिक स्थानों पर उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। संभागायुक्त श्री मालसिंह ने उक्त स्थानों पर व्यापक जन भागीदारी के साथ सुव्यवस्थित रूप से आयोजन के निर्देश दिये। बताया गया कि संभाग में जिला, विधानसभा और नगरीय निकाय वार कार्यक्रम 29 फरवरी को होंगे। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होंगे। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंग के वातावरण में होगी।
संभागायुक्त श्री मालसिंह ने कलेक्टरों से चर्चा कर जिले वार कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन एवं पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित किये जाएं। संभागायुक्त श्री मालसिंह ने आयोजन के दौरान किये जाने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण/भूमिपूजन की भी जानकारी ली। उन्होंने नव नियुक्त शासकीय कर्मचारियों को वितरित किये जाने वाले नियुक्ति पत्र वितरण के संबंध में भी चर्चा की।
कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियो लिंक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन देंगे। पहली बार अपनी तरह का ऐसा अभिनव कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें आम जनता के कल्याण से जुड़े कार्यों की सौगातें मिल रही है। प्रदेश में मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा, जिसमें अनेक निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सायबर तहसीलों का लोकार्पण भी होगा। जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। समस्त जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालय और जिन स्थानों पर लोकार्पण एवं शिलान्यास होने हैं, उन कार्य स्थल पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कम से कम एक वृहद स्थल पर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Alcove Triveni Omniplex Opens Doors with Grand Soft Launch

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Alcove Triveni Omniplex Opens Doors with Grand Soft Launch Bringing First Mall Experience to Hooghly Kolkata : Alcove Realty successfully marked the soft launch & announcement of Alcove Triveni Omniplex, the first organized shopping mall in Hooghly District, with an enthusiastic response from visitors, families, and shoppers from across the […]

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़ Indore: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी […]