Q&I organises Edu Leaders Conclave’24 in Indore

MP: क्यूएंडआई ने शिक्षा में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में एडु लीडर्स कॉन्क्लेव’24 का आयोजन किया

 

क्यूएंडआई ने शिक्षा में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इंदौर में एडु लीडर्स कॉन्क्लेव’24 का आयोजन किया

इंदौर | क्यूएंडआई ने जीके करियर के साथ गठबंधन में एडु लीडर्स कॉन्क्लेव’24 का आयोजन किया। यह शिक्षा के भविष्य पर केंद्रित एक प्रीमियर लीडरशिप ईवेंट है। शिक्षा क्षेत्र में वैचारिक लीडर्स और इनोवेशन के एक मंच के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन इंदौर के रेडिसन होटल में हुआ, जिसमें शहर के 50 से ज्यादा प्रतिष्ठित स्कूलों ने हिस्सा लिया। शिक्षा में प्रगति और सहयोग की गंभीर जरूरत पर केंद्रित इस कॉन्क्लेव में विश्लेषण किया गया कि शैक्षिक संस्थान किस प्रकार विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर तैयार कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता हुई, जिनमें अध्ययन में टेक्नोलॉजी का उपयोग, शिक्षाविदों की विकसित होती हुई भूमिका, और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार के लिए जरूरी कौशल शामिल है। आगंतुकों को पैनल वार्ता, सहकर्मियों के साथ नेटवर्किंग और उद्योग के विशेषज्ञों से ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करने के अवसर मिले। इस कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न स्कूलों से आए डायरेक्टर, प्रिंसिपल एवं डिसीज़न मेकर्स के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद क्यूएंडआई का परिचय दिया गया। फिर विभिन्न विषयों पर पैनल वार्ता हुई, जिनमें “2030 और उसके बाद की तैयारीः शिक्षा का भविष्य” और “शिक्षा में टेक्नोलॉजीः अध्ययन के भविष्य को आकार देना” शामिल थे। इन सत्रों में विचारों का आदान-प्रदान हुआ, और फिर एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र में प्रिंसिपल्स के असाधारण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]