Rahul Gandhi attacks PM Modi, says PM signed trade deal under

राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में PM ने किया ट्रेड डील

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में पीएम ने किया ट्रेड डील

-यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’, किसान महाचौपाल में पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान

भोपाल । राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में जोश भरते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने अमेरिकी दबाव में ट्रेड डील किया। राहुल ने दिल्ली में गिरफ्तार हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्हें ‘बब्बर शेर’ बताया और कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
यहां राहुल गांधी ने कहा, शांतिपूर्ण विरोध हमारा अधिकार है और सच्चाई हमारे साथ है। युवाओं और किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान किसान महाचौपाल के मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा, कि यह कोई सामान्य व्यापार समझौता नहीं, बल्कि मजबूरी में लिया गया फैसला है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी से जुड़े मामलों और तथाकथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ के दबाव के कारण प्रधानमंत्री ने यह कदम उठाया।
राहुल गांधी ने कहा, कि बिना व्यापक चर्चा और कैबिनेट की सहमति के अमेरिका के साथ समझौते की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को लेकर चार महीने तक बातचीत रुकी रही, क्योंकि भारत सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिकी कंपनियां सोयाबीन, कपास और मक्का जैसे उत्पाद भारतीय बाजार में बेच सकें। उन्होंने कहा, देश का कोई किसान नहीं चाहता कि विदेशी कंपनियां यहां आकर बाजार पर कब्जा करें।
राहुल गांधी ने कहा, कि लोकसभा में उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने से रोका गया। उन्होंने कहा कि वे चीन की घुसपैठ और पूर्व थलसेना प्रमुख एम. एम. नरवणे की पुस्तक में किए गए उल्लेख पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें बीच में रोक दिया गया। उनके अनुसार, हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष की आवाज दबाई गई।
खड़गे ने पीएम मोदी को सरेंडर मोदी बताया
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और उन्हें ‘सरेंडर मोदी’ बताया। उन्होंने कहा, कि जो प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर सकता, वह केवल विपक्ष को डराने का प्रयास कर रहा है। किसान महाचौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर ट्रेड डील और कृषि से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया और आगामी राजनीतिक रणनीति के संकेत दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]