Rajasthan police detain two journalists of The the sootr mp

राजस्थान पुलिस ने ‘द सूत्र’ के दो पत्रकारों को हिरासत में लिया

राजस्थान पुलिस ने ‘द सूत्र’ thesootr.com के दो पत्रकारों को हिरासत में लिया

राजस्थान की डिप्टी CM को ब्लैकमेल करने के आरोप 

पिछले एक महीने में ‘द सूत्र’ ने राजस्थान की डिप्टी CM दिया कुमारी (Diya Kumari ) से संबंधित एक दर्जन से अधिक खबरें प्रसारित की थीं, जिनके बाद यह विवाद सामने आया। पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया जगत और पत्रकार संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

भोपाल। राजस्थान पुलिस ने वेब पोर्टल व यू-ट्यूब ‘द सूत्र’ thesootr.com  से जुड़े दो पत्रकार हरीश दिवेकर और आनंद पांडे को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी से जुड़ी कुछ खबरों को लेकर की गई है। इन दोनों पत्रकारों की हिरासत को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। हाल के दिनों में ‘द सूत्र’ ने दीया कुमारी से संबंधित कुछ रिपोर्टें प्रकाशित की थीं । राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी के खिलाफ वेब पोर्टल पर झूठी खबरें चलाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में जयपुर पुलिस ने भोपाल से दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।
आनंद पांडे व हरीश दिवेकर भोपाल से ‘द सूत्र’ के नाम से वेब पोर्टल व यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं। इस मामले में चार पत्रकारों के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों के अनुसार, जयपुर के थाना करणी विहार में दर्ज एक एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत जयपुर के एक युवक ने गत 28 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। पत्रकार संगठन और मीडिया जगत में इस कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]