RRKPK What Jhumka Song

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दूसरा गाना रिलीज

 

 

 

Mumbai: इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ था। वहीं, अब मेकर्स ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ भी रिलीज कर दिया है।
RRKPK का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में दिग्गज सिंगर आशा भोसले के द्वारा गाए गाने ‘झुमका गिरा रे’ को गाने को रिक्रिएट किया गया है। हालांकि, गाने को पूरी तरह से फिल्म के मेकर्स ने कॉपी नहीं किया बल्कि ‘झुमका गिरा रे’ लाइन के साथ उसमें अरिजीत सिंह की आवाज में नया फ्लेवर दिया है। साथ ही गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा! Mumbai: फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए […]