रमजान को लेकर सऊदी अरब ने जारी किए ऐसे नियम, मचा बवाल - Update Now News

रमजान को लेकर सऊदी अरब ने जारी किए ऐसे नियम, मचा बवाल

 

नई दिल्ली। आगामी रमजान माह के दृष्टिगत सऊदी अरब सरकार द्वारा नमाज अदा करने के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी कर सभी नमाजियों से इसका पालन करने की बात कही गई है, जिसे लेकर अभी बखेड़ा ख़ड़ा हो गया है। आखिर क्या है ये पूरा बखेड़ा और क्यों जारी किए गए ये दिशानिर्देश? दरअसल, रमजान माह के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जिसे लेकर मुस्लिमों के बीच रोष है। दिशानिर्देश के मुताबिक, मस्जिद में नमाज के दौरान लाउडस्पीकर के स्वर को कम करने की बात कही गई है। इसके अलावा रमजान माह के आखिरी 10 दिनों के बीच उपासकों के एकांत में रहने के दौरान उनकी निगरानी का प्रावधान दिशानिर्देश में किया गया है। वहीं, मस्जिद में दिए जाने वाले दान की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। वहीं, मस्जिद में नियमित होने वाली नमाज की वीडियो क्लिपिंग बनाने पर रोक लगा दी गई है।
बता दें कि दिशानिर्देशों में 10 बिंदुओं का उल्लेख किया गया है, जिसका अनुपालन करने के लिए सभी बाध्य हैं। इसके इतर मस्जिद में इमाम और मुअज्जिन की गैर-मौजूदगी पर पाबंदी लगा दी गई है, लेकिन दिशानिर्देश में यह भी कहा गया कि जब अत्याधिक आवश्यकता हो, तभी इमाम मस्जिद में गैर-मौजूद रह सकते हैं। उधर, शाम के पहर होने वाली नमाज की मियाद को कम कर दिया गया है। रमजान के आखिरी 10 दिनों में तहज्जुद के लिए नमाज अदा करना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, मस्जिद में होने वाली हर प्रकार की गतिविधियों को वीडियो और तस्वीरों में कैद करने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव….देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी ये सब कुछ कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अंदर की हताशा को दिखाता नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]

MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: खजुराहो नृत्य समारोह हमारी राष्ट्रीय धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नटराज थीम पर केन्द्रित अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया संबोधित सात दिवसीय 52वाँ खजुराहो नृत्य समारोह का हुआ शुभारंभ भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खजुराहो नृत्य […]