Shivraj was seen driving a tractor after leaving the post of CM

CM पद छोड़ने के बाद ट्रैक्टर चलाते नजर आए शिवराज

 

CM पद छोड़ने के बाद ट्रैक्टर चलाते नजर आए शिवराज

विदिशा : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों फुर्सत में हैं। गुरुवार को वे अपने विदिशा के फॉर्म हाउस पहुंचे और खेतों का जायजा लिया। इस दौरान शिवराज ने अपने खेतों की बुआई भी की। आसपास के किसानों के साथ भेंट मुलाकात और चर्चा भी की। इस दौरान सीएम ने कहा कि अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है। धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। शिवराज ने आगे लिखा कि पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
आपको बता दें कि शिवराज सीहोर जिले के जैत के निवासी हैं। बुधनी सीट से विधायक हैं, लेकिन उनकी जमीन जायजाद विदिशा में भी है। वे विदिशा से ही सांसद भी रह चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 16.5 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है। बुधवार को एमपी के नए सीएम मोहन यादव ने शपथ ली है। चुनाव जीतने के बाद विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया था।
बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि अपने लिए दिल्ली में जाकर पद मांगने के बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा। जिसके बाद से शिवराज सिंह चौहान खेती करते हुए नजर आ रहे हैं। वे खुद ट्रैक्टर भी चला रहे हैं। पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sheraton Grand Palace Indore: इंदौर में ‘गलियों का स्वाद’ स्ट्रीट फूड फेस्टिवल: वीकेंड पर चखें भारत की मशहूर गलियों का जायका फूड फेस्टिवल में देशभर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड का मिलेगा एक ही जगह पर देशभर की गलियों का स्वाद इंदौर : भारत की गलियों का खाना हमेशा से अपने […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में 16 से 29 मार्च तक ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल देशभर के शाही और पारंपरिक व्यंजनों का खास अनुभव एक ही जगह पर इंदौर : भारतीय खानपान की पहचान केवल स्वाद से नहीं, बल्कि उसकी विरासत और परंपरा से भी […]