So far 78 people have died due to boat capsizing in the river

कांगो में दर्दनाक हादसा, नदी में नाव पलटने से अब तक 78 लोगों की मौत

 

कांगो में दर्दनाक हादसा, नदी में नाव पलटने से अब तक 78 लोगों की मौत

UNN: मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में बृहस्पतिवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नौका डूब गई। यह घटना उस वक्त हुई जब नौका दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। इससे पहले जून में, राजधानी किंशासा के पास एक नौका डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में, माई-नडोम्बे झील में नौका डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पहले जून में कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नाव डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में माई-नडोम्बे झील में नाव डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो में ऐसी घटनाएं काफी आम हैं। यहां नाव में क्षमता से ज्यादा लोग और सामान भरा जाता है। वहीं, यात्रियों को लाइफ जैकेट भी नहीं दी जाती। ऐसे में लहर उठने पर नाव पलट जाती है। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल होता है। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ। नाव में क्षमता से ज्यादा सामान था। पहले पानी शांत था, लेकिन बाद में लहरें चलने लगीं और नाव डूब गई। हादसे में सुरक्षित बचने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि पहले सब शांत था फिर लहरें चलने लगी और बोट झुक गई। ऐसे में ऊपर सवार लोग पानी में कूदने लगे और धीरे-धीरे पूरी बोट डूब गई। एक अधिकारी ने कहा कि मौत का सही आंकड़ा पता करने में कम से कम तीन दिन लग सकते हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]