13वें सीजन के साथ लौट रहा है Sony TV’s का Kaun Banega Crorepati - Update Now News

13वें सीजन के साथ लौट रहा है Sony TV’s का Kaun Banega Crorepati

 

डिजिटल रूप से होगा प्रतिभागियों का चुनाव और स्क्रीनिंग

शो के होस्ट श्री अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागियों को किया आमंत्रित; बिग बी कह रहे हैं – कभी सोचा है कि आपके और आपके सपनों के बीच का फासला कितना है… 3 अक्षरों का… कोशिश!

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो कौन बनेगा करोड़पति ने अपने 13वें सीजन की घोषणा कर दी है। यह शो उन लोगों के लिए जिंदगी बदल देने वाला साबित होगा, जिनके पास ज्ञान की शक्ति है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोशिश वो पहला कदम है, जो सबसे ज्यादा मायने रखती है। यह शो स्टूडियो नेक्स्ट के निर्माण में बनाया जाएगा और प्रतिभागियों की चयन प्रक्रिया सोनी लिव ऐप के जरिए पूरी की जाएगी। पिछले साल की तरह इस सीजन में भी सिलेक्शन की प्रक्रिया डिजिटल रूप से होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार केबीसी में पहले से कई गुना ज्यादा दर्शक भाग लेंगे।
डिजिटल चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इन स्टेप्स का पालन करना होगा।
पहला कदम – रजिस्ट्रेशन
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, केबीसी के 13वें सीजन के लिए 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। श्री बच्चन हर रात 9 बजे सोनी टीवी पर एक नया सवाल पूछेंगे। आप इन सवालों का जवाब एसएमएस भेजकर या फिर सोनी लिव ऐप के जरिए दे सकते हैं।
दूसरा कदम – स्क्रीनिंग
जो प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन में पूछे गए सवाल का सही जवाब देंगे और जिन्हें पहले से तय किए गए कुछ मानकों के आधार पर रैंडमाइज़र के द्वारा शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें आगे की सहायता के लिए टेलीफोन के द्वारा संपर्क किया जाएगा।
तीसरा कदम – ऑनलाइन ऑडिशन
ऑडिशन के दौरान सामान्य ज्ञान का टेस्ट और वीडियो सबमिशन होगा, जो सिर्फ सोनी लिव ऐप पर होगा। यह सुनने में भले ही मुश्किल लगे, लेकिन सोनी लिव ऐप पर इस प्रक्रिया की हर जानकारी एक आसान से ट्यूटोरियल के माध्यम से समझाई गई है।
चौथा कदम – इंटरव्यू
इस प्रक्रिया के अंतिम राउंड में चुने गए प्रतिभागियों का इंटरव्यू होगा। एक स्वतंत्र ऑडिट फर्म इस पूरी प्रक्रिया की जांच करेगी।
केबीसी 13 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं 10 मई रात 9 बजे से, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।
Registrations start 10th May onwards, at 9:00 PM, only on Sony Entertainment Television

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10 Mumbai: In a landmark moment for Indian AI cinema, Kalyug Rising – The Beginning secured a spot among the Top 10 at the prestigious Higgsfield “Make Your Action” […]

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू” Mumbai: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की एक प्यारी सी झलक […]