SP MP Priya Saroj planted paddy video went viral

सपा सांसद प्रिया सरोज ने की धान की रोपाई…वीडियो हुआ वायरल

सपा सांसद प्रिया सरोज ने की धान की रोपाई…वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) की युवा सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वे धान की रोपाई करती दिख रही हैं। उन्होंने खुद यह वीडियो हमारा गांव… कैप्शन के साथ साझा किया है।
दरअसल प्रिया सरोज अपने पैतृक गांव करखियांव, वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र में पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपनी सहेलियों और गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर धान की रोपाई की। वीडियो में वे बिना जूतों के, एकदम पारंपरिक ग्रामीण अंदाज में पानी से भरे खेत में धान रोपते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने करीब आधे घंटे तक खेत में काम किया और इस दौरान उन्होंने किसानों से सपा और पीडीए की उपलब्धियों पर भी चर्चा की।
हाल ही में प्रिया सरोज एक अन्य वायरल पोस्ट के कारण भी चर्चा में थीं। उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर निशाना साधा था, जिन्होंने अखिलेश यादव पर टिप्पणी की थी। प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य का वीडियो साझा कर लिखा था कि जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तब अपनी छवि सुधारने के लिए वह अखिलेश यादव का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देश और प्रदेश का माहौल खराब करता है। उन्होंने सवाल किया था कि क्या यही अपने प्रवचनों में सिखाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आयोग ने पंजाब के 26 आईएएस और 7 आईपीएस को सौंपी 5 राज्यों के चुनाव की कमान -यह अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और 4 मई को नतीजे आने तक राज्यों में रहेंगे तैनात नई दिल्ली। केंद्र के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश […]

ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ईरान-इजराइल युद्ध एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल पंपों की ओर बढ़ा तेल कंपनियों ने किया नया नियम लागू, आम जनता पर भी पड़ेगा असर! नई दिल्‍ली । ईरान और इजराइल के युद्ध एलपीजी सप्‍लाई पर संकट के बाद अब धीरे-धीरे पेट्रोल पंपों की ओर भी बढ़ रहा है। देश […]