Steve Smith left cricket to play tennis in Australian Open

क्रिकेट छोड़ ऑस्ट्रेलियाई ओपन में टेनिस खेलने पहुंचे स्टीव स्मिथ

 

नई दिल्ली। भला ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो क्रिकेट नहीं, बल्कि टेनिस खेलते हुए दिख रहे है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस दंग रह गए। लोगों को लगा कि ऑस्ट्रेलिया के सीनियर बैट्समैन अब टेनिस में हाथ आजमाएंगे। लेकिन बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया ओपन 2024 की प्रैक्टिस कर रहे है। इसी दौरान स्मिथ उनके साथ टेनिस खेलने पहुंचते है। ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया ओपन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में स्मिथ हाथ में रैकेट थामे हुए दिख रहे है। इस दौरान वो ऐसा शॉट लगाते है कि दिग्गज नोवाक जोकोविच भी हैरान रह जाते है। वो शॉट नहीं मारते है। बल्कि स्मिथ को झुककर सलाम करते है। वहीं इस दौरान स्टेडिम में मौजूद दर्शक तालियां बजाने लगते है। इतना ही नहीं टेनिस कोर्ट पर स्टीव स्मिथ और जोकोविच क्रिकेट मैच का आनंद लेते हुए भी दिखे। सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहा है। इन वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट भी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]

KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया LSG की रोमांचक जीत: 21 साल के मुकुल चौधरी बने KKR के खिलाफ हीरो UNN: कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। […]