Surya-Gambhir era begins with series win

सीरीज जीत के साथ सूर्या-गंभीर के युग की शुरुआत, दूसरे टी20 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

 

सीरीज जीत के साथ सूर्या-गंभीर के युग की शुरुआत, दूसरे टी20 में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली – भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. बारिश से प्रभावित रहे इस मैच में 7 विकेट से बाजी मारी और सीरीज अपने नाम कर ली. टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला और फिर बल्लेबाजों ने को टीम का जीत तक पहुंचाया. इसी के साथ सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर के दौर की शुरुआत जीत के साथ हुई है.
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ. पिछले मैच की तरह इस मैच में भी श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फेल हो गया, जिसका नतीजा रहा कि अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम 20 ओवर में 161 रन ही बना सकी. एक समय श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए थे, लेकिन टीम ने आखिरी के 31 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए.
162 रन के टारगेट का पीछा करने उनकी टीम इंडिया की पारी के पहले ही ओवर में बारिश में मुकाबले को रोक दिया. जिसके बाद इस मैच में 12 ओवर कम कर दिए हैं और डकवर्थ लुईस की नियम के मुताबिक, टीम इंडिया को 8 ओवर में 78 रन का टारगेट दिया गया. बारिश शुरू होने से पहले भारतीय टीम 3 गेंद में 6 रन बना चुकी थी और मैच इसी के आगे खेला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]