Taj- सात अजूबों में शामिल है ताजमहल - Update Now News

Taj- सात अजूबों में शामिल है ताजमहल

 

Mumbai: आज पर्यटन के लिहाज बात करते हैं विश्व के सात अजूबों में शामिल भारत के आगरा शहर स्थित ताजमहल और स्वयं आगरा की। उत्तर प्रदेश न केवल अपने राजनीतिक दांव-पेचों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपने तीर्थ स्थलों और टूरिज्म के लिए भी देश-विदेश में प्रसिद्ध है। श्रीकृष्ण और रामजन्म भूमि यहीं पर स्थित है। इसके अलावा, काशी, बनारस के मंदिर भी दुनिया में काफी मशहूर हैं। इतना ही नहीं, यहां रामायण और महाभारत काल के धार्मिक स्थल, मंदिर, राजा, महाराजाओ और मुगल बादशाहों की बेमिसाल इमारतें भी मौजूद हैं। लेकिन आज हम उत्तर प्रदेश के शहर आगरा शहर की बात करने जा रहे हैं। इस शहर में विश्व का सातवां अजूबा ताजमहल भी स्थित है। ताजमहल के अलावा, यहां पर घूमने की और भी कई जगहें हैं, जो देखने लायक हैं। जमहल दुनिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो मुगलकालीन कला का एक अद्भुत नमूना है। आगरा आने वाले प्रत्येक पर्यटक सबसे पहले ताजमहल की खूबसूरती को देखना पसंद करते हैं। ताजमहल का निर्माण मुगल बादशाह शहजान ने अपनी खूबसूरत और प्यारी पत्नी ममताज महल की याद में किया था। इस गौरवशाली स्मारक को एक खूबसूरत प्रेम का प्रतिक माना जाता है। यह सफ़ेद रंग के संगमरमर का उपयोग करके बनाया गया एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला खूबसूरत स्मारक है जो विशेष रूप से इस इमारत को एक अलग रूप प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Anchor Kashyata Bhatia speaks about her experience of interviewing Rohan Khaunte, Minister of Tourism, Goa

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Anchor Kashyata Bhatia speaks about her experience of interviewing Rohan Khaunte, Minister of Tourism, Goa Mumbai: For anchor Kashyata Bhatia, every experience matters. She is quite a pro at any subject and has been anchoring events for quite some time now. Recently, she interviewed Rohan Khaunte, Minister of Tourism, Goa, […]