Tej Pratap Yadav statement on Pran Pratistha program

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर तेजप्रताप यादव का बयान, साधा बीजेपी पर निशाना

 

UNN@ तेजप्रताप यादव ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संदर्भ में कहा कि, ‘, 22 जनवरी को राम जी अयोध्या नहीं आएंगे. राम जी मेरे सपने में आए थे. वो बोले हैं ‘ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे’. तेज प्रताप ने आगे कहा कि जब चुनाव आता है तो मंदिर आगे आ जाता है. चुनाव खत्म होते ही मंदिर को पूछा नहीं जाता. ये बातें उन्होंने अपने संगठन DSS के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कही़।
नई दिल्ली। आगामी 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। जिसमें शामिल होने के बाबत अनेकों गणमान्यों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। वहीं कई लोगों ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया, तो कइयों ने विरोध किया। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस ने भी राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया था, जिस पर बीजेपी ने हमला बोला था। बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को मौसमी हिंदू बताया।
उधर, कांग्रेस ने न्योते ठुकराए जाने की वजह के बारे में बताते हुए कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक कार्यक्रम में तब्दील कर दिया है, लिहाजा हमने फैसला किया कि हम इसमें शामिल नहीं होंगे। वहीं, कई विपक्षी नेताओं का कहना है कि हम 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर के दर्शन करेंगे। वहीं, इन सब गतिविधियों के बीच सियासी गलियारों में बयानबाजी का दौर भी जारी है। इस बीच बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव का राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बयान सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]