'The fight of ideology will continue, Rahul Gandhi

‘विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी’, MP-छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनावी हार पर बोले राहुल गांधी

 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं तथा विचारधारा की लड़ाई जारी रखेंगे। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद। ‘प्रजाला तेलंगाना’ बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के लिये वहां की जनता का आभार जताया और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में पार्टी की हार को लेकर कहा कि जनता का फैसला सिर माथे पर है। प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। यह ‘प्रजाला तेलंगाना’ की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है।” उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर। जय हिंद!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]