The network of Khalistani gangsters will be destroyed

खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर्स के नेटवर्क का होगा खात्मा

 

नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते में तनाव बढ़ गया है। इसी बीच पंजाब से अलगाववाद और खालिस्तानी आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों पर लगाम लगाने के लिए देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने एक साथ कमर कस ली है। इसी के तहत खालिस्तानी गतिविधियों, टेरर एक्टिविटी, फंडिंग और गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए 5-6 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में NIA चीफ, IB प्रमुख, RAW चीफ समेत राज्यों के ATS के प्रमुख भी शामिल होंगे। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा खालिस्तानी आतंकवाद की कमर तोड़ना है। इस मीटिंग में विदेशी धरती से खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर से गठजोड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की मजबूत रणनीति बनेगी। बैठक में पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में खालिस्तानी गैंगस्टरों के खात्मे की पूरी प्लानिंग की जाएगी। पंजाब से खालिस्तानी आतंकियों को जड़ से खत्म करने के लिए IB, NIA और AIS मिलकर एक दूसरे के साथ टेरर एक्टिविटीज के इनपुट्स शेयर करेंगे। जिसके बाद इस पर एक्शन लिया जाएगा।
NIA ने बनाई है भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों की नई लिस्ट
बता दें कि हरदीप निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच उपजे विवाद के बाद एनआईए ने रविवार को 19 खालिस्तानी आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, जो अलग-अलग देशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने में जुटे हैं। SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू की प्रॉपर्टी जब्त होने के बाद भगोड़े खालिस्तानी आतंकियों की ये नई लिस्ट तैयार की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]