the trial series review kajol

एक इंटरनेशनल स्टोरी का हिंदी एडॉप्टेशन, काजोल की प्रभावी अदाकारी

 

Mumbai: दुनिया छोटी होती जा रही है और इसके साथ ही कंटेंट रिवोल्यूशन भी बढ़ता जा रहा है। पिछले ही साल, ओटीटी सीरीज़ में अजय देवगन ने डेब्यू किया। डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई ‘रुद्रा: द एज ऑफ़ डार्कनेस’, ब्लॉबस्टर ब्रिटिश सीरीज़ ‘लूथर’ का हिंदी एडॉप्टेशन था। अब डिज़्नी हॉटस्टार पर ही अमेरिका के बेहद पॉपुलर सीरीज़- ‘द गुड वाइफ़’, जिसके 7 कामयाब सीज़न अब तक आ चुके हैं, उसका हिंदी एडॉप्टेशन, काजोल के बतौर लीड वाली सीरीज़- ‘द ट्रायल’, का पहला सीज़न, डिज़्नी हॉटस्टार पर ही स्ट्रीम हो रहा है। ‘द ट्रायल’ की बेसिक कहानी तो वही है, जो इसके अमेरिक वज़र्न ‘द गुड वाइफ़’ की है। यानि एक बेहतरीन एडवोकेट, जो शादी के बाद पति, बच्चे और परिवार में खोकर लीगल प्रैक्टिस से एक लंबा ब्रेक ले लेती है। मगर जब उसके पति, जो बेहद मशहूर जज हैं, वो सेक्स स्कैंडल और करप्शन के चार्जेज़ में फंसते हैं। अब पत्नी को घर की कमान संभालनी है। दुनिया के तानों से बच्चों को बचाना है। पति की बेवफाई के सदमे से गुज़रना है और कोर्ट रूम की दुनिया में वापस लौटना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा! Mumbai: फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए […]