The world will see the power of India's democracy cm Dr. Yadav

Madhya Pradesh: दुनिया देखेगी भारत के लोकतंत्र की ताकत : CM डॉ. मोहन यादव

दुनिया देखेगी भारत के लोकतंत्र की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संसद और विधानसभाओं में आरक्षण मिलने से महिलाएँ होंगी सशक्त

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन-कल्याण की योजनाओं में बहनों की भूमिका बढ़ी है। ऐसे में आधी आबादी का ध्यान रखेंगे, तो सरकार और व्यवस्था अपने आप सुचारु रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया जाना एक बड़ा फैसला है। इससे दुनिया भारतीय लोकतंत्र की ताकत को देख सकेगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। जन-कल्याण से जुड़े कार्यों में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण मिलने से वे जन-प्रतिनिधि के रूप में बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इससे महिला वर्ग में आत्म-विश्वास भी जागृत हो रहा है। प्रदेश की अनेक महिला जन-प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में अनूठे नवाचार भी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ में कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना […]

AI Impact Summit 2026: जनता के लिए हो एआई का इस्तेमाल: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱AI Impact Summit 2026 इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: जनता के लिए हो एआई का इस्तेमाल: PM मोदी नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यह पता […]