हिमाचल प्रदेश में आप के लिए कोई जगह नहीं है - जयराम ठाकुर - Update Now News

हिमाचल प्रदेश में आप के लिए कोई जगह नहीं है – जयराम ठाकुर

 

नई दिल्ली । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आक्रामक शब्दों और ऊंची आवाज में असंसदीय आरोप लगाने की ‘आप’ की राजनीति को हिमाचल की जनता स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को दिल्ली और पंजाब के राजनीतिक माहौल से अलग बताते हुए कहा कि हिमाचल पहुंचते-पहुंचते सांस फूल जाती है और यही आप के साथ होगा। उन्होंने कहा कि यह विचार आधारित नहीं परिस्थितिजन्य पार्टी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमाचल प्रदेश में तीसरी पार्टी आप के लिए कोई जगह नहीं है और इस बार तमाम रिवाजों एवं मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि पंजाब के अधिकारियों की बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ले रहे हैं और दिल्ली एवं पंजाब से नेताओं को आयात कर हिमाचल प्रदेश ले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]