Toyota Kirloskar Motor launches Urban Cruiser Hyrider Aero Edition

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अर्बन क्रूज़र हायराइडर एयरो एडिशन लॉन्च किया – एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज के साथ

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अर्बन क्रूज़र हायराइडर एयरो एडिशन लॉन्च किया – एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज के साथ

· हायराइडर के प्रीमियम एसयूवी लुक को और स्टाइलिश बनाते हुए, नए एडिशन में खास स्टाइलिंग किट दी गई है, जिसमें फ्रंट स्पॉइलर, रियर स्पॉइलर और साइड स्कर्ट्स शामिल हैं।
· यह एडिशन हायराइडर के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल को चुन सकते हैं।
· एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज की एक्सेसरीज़ 31,999 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध होंगी। एयरो एडिशन चार रंगों में मिलेगा — व्‍हाइट, सिल्वर, ब्‍लैक और रेड।

बेंगलुरु: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज अपनी लोकप्रिय एसयूवी अर्बन क्रूज़र हायराइडर का नया एयरो एडिशन लॉन्च किया है। यह लिमिटेड एडिशन पैकेज हायराइडर को एक नया प्रीमियम और डायनैमिक लुक देता है। एयरो एडिशन का डिज़ाइन इसे सड़क पर और भी आकर्षक बनाता है, जिसमें दमदार लुक के साथ बारीक स्टाइलिंग का शानदार मेल है। यह एडिशन उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो अपने वाहन में स्टाइल, विशिष्टता और आधुनिक आराम का मेल चाहते हैं।
अर्बन क्रूज़र हायराइडर एयरो एडिशन के खास स्टाइलिंग फीचर्स
(सभी हायराइडर वेरिएंट्स में उपलब्ध)
• फ्रंट स्पॉइलर – नया फ्रंट स्पॉइलर हायराइडर के दमदार लुक को और निखारता है। यह एसयूवी को ज़्यादा शार्प और स्पोर्टी अपीयरेंस देता है, जिससे इसका रोड प्रेज़ेंस और भी प्रभावशाली बनता है।
• रियर स्पॉइलर – नए डिज़ाइन वाला रियर स्पॉइलर गाड़ी को स्टाइल और परफॉर्मेंस, दोनों में बढ़त देता है। यह न सिर्फ इसकी स्पोर्टी अपील बढ़ाता है, बल्कि हवा में बेहतर पकड़ (एरोडायनेमिक एफिशिएंसी) भी सुनिश्चित करता है।
• साइड स्कर्ट्स – नई साइड स्कर्ट्स गाड़ी के किनारों को सधी-संवरी और बहती हुई रेखाएँ देती हैं, जिससे इसका लुक और भी डायनेमिक और लो-स्लंग दिखाई देता है। इससे हायराइडर का प्रीमियम और परफॉर्मेंस-प्रेरित अंदाज़ और उभरकर आता है। एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग पैकेज की एक्सेसरीज़ 31,999 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध हैं, और इन्हें देशभर के सभी टोयोटा डीलरशिप्स से खरीदा जा सकता है। 2022 में लॉन्च होने के बाद से, अर्बन क्रूज़र हायराइडर भारतीय एसयूवी ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है और हाल ही में इसने 1,68,000 यूनिट्स की बिक्री का नया रिकॉर्ड हासिल किया है। टोयोटा की मशहूर ग्लोबल एसयूवी विरासत पर आगे बढ़ते हुए, हायराइडर ने अपने दमदार और आकर्षक डिज़ाइन के साथ-साथ आधुनिक तकनीक के मेल से समझदार ग्राहकों की पसंदीदा कार के रूप में पहचान बनाई है। इस नए और बारीकी से तैयार किए गए एयरो एडिशन एक्सेसरी पैकेज के साथ, हायराइडर का प्रीमियम लुक और भी निखर गया है। इसका डिज़ाइन सड़क पर इसे बाकियों से अलग और खास बनाता है। एयरो एडिशन चार रंगों में उपलब्ध है – व्‍हाइट, सिल्वर, ब्‍लैक और रेड।
अर्बन क्रूज़र हायराइडर की कीमत 10.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
बी-एसयूवी सेगमेंट में उत्कृष्टता का नया मानक
टोयोटा की सस्टेनेबल मोबिलिटी पेशकशों में से एक, अर्बन क्रूज़र हायराइडर ने अपने सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बी-एसयूवी श्रेणी में एक नया मानक स्थापित किया है।
यह स्मार्ट सिस्टम पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर को बड़ी सहजता से जोड़ता है, जिससे ड्राइविंग अनुभव स्मूथ और साइलेंट रहता है, जबकि फ्यूल एफिशिएंसी बेहतरीन मिलती है। यह एसयूवी दो पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है – सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और नियो ड्राइव। सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट ई-ड्राइव ट्रांसमिशन से लैस है और यह लगभग 40% दूरी और 60% समय तक सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर चलता है, जब इंजन बंद रहता है। इससे इसे 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिलती है। वहीं, नियो ड्राइव वेरिएंट में 1.5-लीटर के-सीरीज़ इंजन, 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2WD और 4WD दोनों विकल्प मिलते हैं। हायराइडर का एक्सटीरियर डिज़ाइन बेहद आकर्षक है – इसमें क्रिस्टल एक्रिलिक ग्रिल, सिग्नेचर ट्विन एलईडी डीआरएल्स, स्लीक स्कल्प्टेड लाइन्स और स्टाइलिश 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
केबिन के अंदर, आराम और सुविधा पर खास ध्यान दिया गया है – इसमें वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 9-इंच टचस्क्रीन (जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करती है), वायरलेस चार्जिंग, एम्बियंट लाइटिंग, और 360-डिग्री कैमरा जैसी प्रीमियम सुविधाएँ शामिल हैं। इसके अलावा, रियर रिक्लाइन सीट्स, रियर एसी वेंट्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट्स, और 60:40 स्प्लिट रियर सीट जैसी सुविधाएँ इसे आधुनिक भारतीय परिवारों की ज़रूरतों के लिए पूरी तरह उपयुक्त बनाती हैं। टोयोटा ने गाड़ी के स्वामित्व अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए 66 एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज़, 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी (जिसे 5 साल या 2,20,000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है) और 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की हाइब्रिड बैटरी वारंटी की पेशकश की है – जो अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इंदौर में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने इंदौर में किया कल्याण ज्वेलर्स के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन इंदौर को मिला आभूषणों का शानदार अनुभव; विरासत और आधुनिक लाइफस्टाइल का अनूठा संगम इंदौर : भारत के सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने आज इंदौर के सपना संगीता रोड […]

MAROON Launches ₹10 lakh for 1 Bra for Bollywood Celebrities and Elite Clientele

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MAROON Launches ₹10 lakh for 1 Bra for Bollywood Celebrities and Elite Clientele Mumbai: Bollywood celebrities are known for their luxurious lifestyles — from high-end watches and designer handbags to premium apparel, footwear, eyewear, and mobile devices worth lakhs. Elevating this culture of exclusivity, MAROON, a leading name in the […]