We are all invisible travelers in this world

MP: दुनिया में हम सभी एक अदृश्य मुसाफिर…

दुनिया में हम सभी एक अदृश्य मुसाफिर

आईआईडीएस में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के डॉ. डॉ. प्रशांत काकोड़े ने छात्रों को बताया मानसिक शांति का महत्व

इंदौर। इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस,मालवांचल यूनिवर्सिटी में ब्रह्मकुमारी संस्थान के सहयोग से सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें डॉ. प्रशांत काकोड़े पिछले 34 वर्षों से राज योग ध्यान के छात्र रहे हैं और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ब्रह्मकुमारी गतिविधियों का समन्वय करते हैं। उन्होंने छात्र और शिक्षकों को विज्ञान और चेतना से लेकर जीवन और स्वास्थ्य के समग्र सिद्धांतों तक कई विषयों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में हम सभी एक अदृश्य मुसाफिर की तरह सफर कर रही है। प्रतियोगिता के इस युग में हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगा हुआ है। एक वक्त ऐसा आता है जब हमारे जीवन में मानसिक शांति ही हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाती है। उन्होंने कहा कि एक छोटे बच्चे को देखकर हमें शांति की अनुभूति क्यों होती है। इस बच्चे से हमारा कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होती है। इसलिए हम उसके पास सुरक्षित और खुद को संतुष्ट पाते है जिससे हमें मानसिक शांति मिलती है।
शांति केवल बाहर ही नहीं,मन की गहराई में स्थित होती
ब्रह्मकुमारी संस्थान से सारा ने कहा कि आज के समय में मानवीय मूल्यों का ह्रास हो रहा है। ऐसे समय में शांति और एकता की महत्ता और अधिक बढ़ रही है। शांति केवल बाहर ही नहीं, बल्कि हमारे मन की गहराई में स्थित होती है। ब्रह्मकुमारी वीका दीदी जब हम शांत होते हैं, तभी हम दूसरों के प्रति सहानुभूति और प्रेम का भाव रख सकते हैं। इसलिए मन, वचन और कर्म सबको स्वच्छ रखना होगा। आध्यात्मिक मूल्यों का तिरस्कार करके केवल भौतिक प्रवृत्ति का मार्ग अपनाना अंतत: विनाशकारी सिद्ध होता है। इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.संजीव नारंग,रजिस्ट्रार डॉ.लोकेश्वर सिंह जोधाणा,डीन डॉ.सुपर्णा गांगुली,डॉ.रौली अग्रवाल,पैरामेडिकल प्राचार्या डॉ.रेशमा खुराना उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]

Madhya Pradesh : शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि सशक्त हो रहे भरोसे का परिचायक वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 1 करोड़ 45 लाख विद्यार्थियों के नामांकन का है लक्ष्य विकासखंड स्तर पर लगेंगे बुक फेयर, निजी […]